बचाव




मुझे छोड़ देना चाहिए सोचना
कि तुम क्या सोचा करते हो
उदास शामों में,
मुझे छोड़ देना चाहिए सोचना
कि हम जब मिले थे आखरी बार
तब तुम रुक सकते थे थोड़ी देर और,
मुझे छोड़ देना चाहिए सोचना
कि तुम जिस लड़की से मिले थे कल
वो ख़ूबसूरत है,
मुझे छोड़ देना चाहिए सोचना कि
क्या आज तुम दिख पाओगे
फ़िर से,
मुझे छोड़ देना चाहिए सोचना कि
तुम कितने प्यारे हो
और मैं . . .
मुझे छोड़ देना चाहिए सोचना कि
क्या तुम सोचते हो कभी,
मेरे बारे में .

मुझे छोड़ देना चाहिए सोचना
कि
तुम्हें बचाने के लिए
मुझे बचना होगा खुद को .


Comments

  1. Mujhe chod dena chahiye tumhe mera hone k liye khud b khud

    ReplyDelete

Post a Comment